बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत् डगला का खेडा में किया जागरूक

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत डगला का खेडा के आंगनवाडी केन्द्र पर टीकारण के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को चाईल्ड हेल्प लाईन टीम द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी देकर बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। चाईल्ड हेल्प लाईन काउंन्सलर करण जीनवाल ने बाल अधिकारिता विभाग द्वारा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चो के लिए संचालित योजनाओ की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग से लोकेश सोनी, स्वास्थ कार्यकर्ता लीला देवी सुखववाल, आगंनवाडी कार्यकर्ता प्रेम कंवर, आशा सहयोगनी कारी रेगर, सहायका लक्ष्मी चौहान चाईल्ड हेल्प लाईन टीम मेम्बर ईरफान मोहम्मद एवं पारस पुर्बिया उपस्थित रहें।

यह खबरे भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें