लम्बे समय से एनडीपीएस प्रकरणों में फरार चल रहे जोधपुर-बाडमेर के निवासी दो आरोपी व एक स्थायी गिरफ्तारी वारंटी गिरफ़्तार

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों की तस्करी में लम्बे समय से फरार होकर वांछित चल रहे तीन आरोपियों को सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी जोधपुर जिले व एक बाड़मेर जिले का रहने वाले हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिये अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रकरणों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा के मार्गदर्शन में जिला जोधपुर एवं बाडमेर जिलों में निवासरत वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा पुलिस निरिक्षक के नेतृत्व में एएसआई लेखराज, हैड कांस्टेबल दिलिप, कांस्टेबल दयाराम, जीवनलाल, जगदीश, श्यामलाल, धर्मचन्द व बहादुरसिंह की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा वर्ष 2014 से भदेसर थाने के एनडीपीएस एक्ट का स्थाई वारंटी बाड़मेर जिले चूली थाना सदर निवासी 45 वर्षीय भैराराम पुत्र मधरुपाराम जाट व सदर चित्तौड़गढ़ थाने के 2022 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी जोधपुर जिले के बंदड़ा थाना भोपालगढ़ निवासी रशिद खा पुत्र भीखु खा एवं स्थायी गिरफतारी वारंटी जोधपुर जिले के चेराई थाना ओसियां निवासी पर्वत सिंह पुत्र भोम सिंह राजपूत को डिटेन कर थाना सदर निम्बाहेडा पर लाया गया। जिस पर आरोपी रशिद खा व वारंटी पर्वत सिंह को गिरफ़्तार किया गया व थाना भदेसर में वांछित आरोपी भैरूराम को भदेसर थाना पुलिस को सुपुर्दगी दी।
यह ख़बरें भी पढ़ें …
*बाइक सवार से 5 किलों डोडा जब्त – Chittorgarh News*
*वाल्मीकि समाज की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जारी चित्तौड़गढ़-बी को हरा कर भीलवाड़ा टीम सेमीफाइनल में पहुँची – Chittorgarh News*
*चैक अनादरण में 26 लाख 98 हजार अर्थदण्ड एवं कारावास से दण्डित – Chittorgarh News*
चैक अनादरण में 26 लाख 98 हजार अर्थदण्ड एवं कारावास से दण्डित
*भेरड़ा स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किये – Chittorgarh News*
*एलारसा ने मनाया ब्लेड-डे – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






