Awareness program organized under Road Safety Week

चित्तौड़गढ़। नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अति जिला कलेक्टर (भू-अवाप्ति) रामचंद्र खटीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य गौतम कुकड़ा ने की। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से कुलदीप प्रजापत और भरत बारेठ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी जसप्रीत कौर भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे संदेश दिए गए।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, चित्तौड़गढ़ द्वारा 25 स्वयंसेवकों को “मेरा भारत” (My Bharat) को-ब्रांडेड टी-शर्ट और कैप उपलब्ध करवाई गई, जो रैली के दौरान जागरूकता संदेश को प्रभावी रूप से फैलाने में सहायक रहीं।
प्राचार्य गौतम कुकड़ा ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाएं।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को उनके सहयोग और भागीदारी के लिए सराहा गया।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
*एलारसा ने मनाया ब्लेड-डे – Chittorgarh News*
*भेरड़ा स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किये – Chittorgarh News*
*मादक पदार्थ की तस्करी में एक साल से फरार आरोपी एमपी से गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
मादक पदार्थ की तस्करी में एक साल से फरार आरोपी एमपी से गिरफ़्तार
*देश के विकास के लिए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना जरूरी: खराड़ी – Chittorgarh News*
देश के विकास के लिए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना जरूरी: खराड़ी
*पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी – Chittorgarh News*
पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी
*बाईक पर 500 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
*अनियमितता पाए जाने पर पांच बालवाहिनियों के बनाए चालान – Chittorgarh News*
*सब्जी के कैरिटो की आड़ में अफीम डोडाचूरा की तस्करी, ट्रक से 12 क्विंटल 47 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त – Chittorgarh News*
सब्जी के कैरिटो की आड़ में अफीम डोडाचूरा की तस्करी, ट्रक से 12 क्विंटल 47 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






