One accused arrested with 500 grams of illegal opium on a bike

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना कपासन थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाईक पर अवैध अफीम का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 514 ग्राम अफीम जब्त की हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु कपासन थाना पुलिस जाब्ते द्वारा हाईवे के पास स्थित दुर्गा माता मन्दिर के पास नाकाबन्दी शुरू की गई। नाकाबंदी के दौराने एक बाईक चालक कपासन थाने के जाकड खेडा निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र बोथलाल जाट को रूकवाकर चैक किया तो मोटर साईकिल पर 514 ग्राम अवैध अफीम परिवहन करना पाया जाने पर अफीम एवं मोटर साईकिल को जब्त किया जाकर उक्त आरोपी लक्ष्मण जाट को गिरफ्तार किया जाकर थाना कपासन पर एन.डी.पी. एस. एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अवैध अफीम की खरीद फरोख्त के बारे मे अनुसंधान जारी है।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






