PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK साढ़े छः किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक स्कूटी जब्त, - Chittorgarh News

साढ़े छः किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक स्कूटी जब्त,

SHARE:

आरोपित दो दिनों कि पुलिस रिमांड पर

Two accused arrested with six and a half kilograms of ganja, one scooty seized, 

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार उनके कब्जे से 6 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। मामले में पुलिस ने एक स्कूटी को भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कार्यवाही एवं वांछित अपराधियो की गिरफतारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी रतनसिंह के निर्देश पर थाने के उप निरीक्षक चन्द्रप्रभात, कांस्टेबल जितेन्द्र, रामपाल, सहदेव, कैलाश व विष्णु गिरी द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौराने एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों को रुकवाकर चैक किया तो उनके पास एक प्लास्टिक के कट्टे में 6 किलो 580 ग्राम अवैध गांजा मिला। उक्त अवैध गांजा व स्कूटी को जब्त कर आरोपी सदर चित्तौडगढ थाने के प्रतापनगर निवासी 25 वर्षीय दिपक पुत्र केसुराम खटीक व कोतवाली चित्तौडगढ़ थाने के पावटा चौक निवासी 24 वर्षीय पीयूष उर्फ प्रियांश कुमार पुत्र रतनलाल टेलर को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध थाना कपासन पर एन.डी.पी.एस. एक्ट में प्रकरण पंजीबंद्व कर अनुसंधान किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह ख़बरें भी पढ़ें..

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *