PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK घोसुण्डा में नियमित कक्षा संचालन की मांग को लेकर एबीवीपी ने पीजी कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन - Chittorgarh News

घोसुण्डा में नियमित कक्षा संचालन की मांग को लेकर एबीवीपी ने पीजी कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

ABVP submitted a memorandum to the PG College Principal demanding regular classes in Ghosunda

चित्तौड़गढ़। नवीन संचालित घोसुण्डा महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़गढ़ की घोसुंडा की महाविद्यालय इकाई ने चितौड़गढ़ पीजी महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रकाश भील ने बताया कि महाविद्यालय में लगभग एक माह से कोई भी कक्षा संचालित नही की जा रही है जिससे एक माह से महाविद्यालय बंद पड़ा है और महाविद्यालय में आने वाले विद्यार्थी कक्षा संचालित नहीं होने के कारण लाभ नहीं ले पा रहे हैं तथा विद्यार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घोसुंडा महाविद्यालय विद्यार्थी परिषद की इकाई द्वारा समस्याओं को देखते हुए नगर संयोजक विजय खटीक, इकाई सचिव भावना योगी, इकाई उपाध्यक्ष मंजु पुर्बिया, विशाल जाट आदि की उपस्थिति में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया और जल्द से जल्द कक्षाएं प्रारंभ करवाने की मांग की।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *