PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK मजदूरों व आमजन को साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में दी अहम जानकारी - Chittorgarh News

मजदूरों व आमजन को साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में दी अहम जानकारी

SHARE:

Important information given to laborers and common people regarding prevention of cyber crimes

चित्तौड़गढ़। साइबर अपराधों हेतु आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने के संबंध में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर शील्ड अभियान के तहत निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने मजदुरों एवं आमजन को अपराधियों द्वारा भिन्न भिन्न तरीकों से किये जा रहे साईबर फ्रॉड की जानकारी साझा कर उनसे बचाव व उपाय की जानकारी दी गई।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने के संबंध में चलाए गए साइबर शील्ड अभियान के तहत डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार व पुलिस टीम द्वारा निम्बाहेड़ा मे विवेकानन्द सर्कल पर मजदुरो एवं आम जन को साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षित पासवर्ड संदिग्ध लिंक से बचाव और साइबर सतर्कता के उपाय साझा किया, इस सम्बन्ध मे मजदुरो एवं आम जन को साइबर सुरक्षा के महत्व और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी भी दी गई।
पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के विषय में मजदुरो एवं आम जन को विशेष जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि आज साइबर फ्रोड काफी अधिक होने लगा है। ऐसे में आम जन को जागरूक होने की आवश्यकता है। अगर कोई व्यक्ति बैंक के नाम या किसी अधिकारी के नाम से बात कर आपका आधार नंबर ओटीपी या बैंक से संबंधित जानकारी मांग करता है, तो आप समझिए कि आपके साथ धोखा होने वाला है। बैक व पुलिस कभी आपसे आपके बैंक खाते के नम्बर व ओटीपी की मांग नही करेगा। बैंक खाते के नम्बर व ओटीपी के केवल साईबर ठगी करने वाले व्यक्ति ही मांगते है। इस प्रकार की जानकारी दी जाकर मजदुरो व आम जन को साईबर फ्रोड के प्रति जागरूक किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *