चार दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर 12 दिसम्बर से श्रीकेसरियाजी जैन धर्मशाला में
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या व श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के सौजन्य से आयोजन

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर शाखा अजमेर के सौजन्य से चार दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर 12 से 15 दिसम्बर तक स्टेशन रोड स्थित श्री केसरियाजी जैन धर्मशाला चित्तौडगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
शिविर संयोजक रवि विराणी ने बताया कि 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मोत्सव व राजस्थान सरकार के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर शाखा अजमेर के सौजन्य से चार दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर दिनांक 12 से 15 दिसम्बर तक प्रातः 9 से सांय 5 बजे तक स्टेशन रोड स्थित श्री केसरियाजी जैन धर्मशाला चित्तौडगढ़ में आयोजित होगा।
शिविर संरक्षक अनिल ईनाणी ने बताया कि इस शिविर में पात्र दिव्यांग जिनका अगस्त 2024 में रजिस्टेªशन हो चुका है, उन्हे 12 से 15 दिसम्बर तक जयपुर पैर, कृत्रिम हाथ, कैलीपर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, ट्राई साईकिल, ब्लाईंड स्टीक आदि उपकरणो का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के अजमेर संभाग कोर्डिनेटर सुरेश मेहरा ने बताया कि रजिस्टर्ड दिव्यांगजनो को लाभान्वित करने हेतु विशाल शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें मोके पर ही वर्कशाप लगाकर गोद में लाओ, चलाकर ले जाओ की तर्ज पर हाथो हाथ जयपुर फुट बनाकर लगाए जाएगें, साथ ही अन्य उपकरणो का वितरण भी किया जाएगा।
इस शिविर में संयोजक के रूप में ओमप्रकाश शर्मा, भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी, दिनेश शर्मा, रोहिताश्व जाट, रतन डांगी व पवन आचार्य को नियुक्त करते हुए विधानसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ के समस्त जनप्रतिनिधियो व कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनो का सहयोग करने की जिम्मेदारियां प्रदान की गई है।
यह खबरें भी पढ़ें…
*रेलवे स्टेशन पर मिली अज्ञात बालिका को है परिवारजनों की तलाश – Chittorgarh News*
*जे.के. सीमेन्ट निंबाहेड़ा प्लांट के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत होंगे विविध कार्यक्रम – Chittorgarh News*
जे.के. सीमेन्ट निंबाहेड़ा प्लांट के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत होंगे विविध कार्यक्रम
*52 लाख रुपए की साडीयों से भरे ट्रक चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा – Chittorgarh News*
52 लाख रुपए की साडीयों से भरे ट्रक चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






