PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जमादिल आखिर की चांदरात पर उमड़े आशिक ए दीवाना - Chittorgarh News

जमादिल आखिर की चांदरात पर उमड़े आशिक ए दीवाना

SHARE:

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह र.अ. की दरगाह शरीफ पर मंगलवार को जमादिल आखिर की चाँदरात पर आशिके दीवान उमड़े और दुआओं के लिए हाथ उठाएं।

दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार जमादिल आखिर की चाँदरात पर मंगलवार प्रातः काल से ही आशिके दीवाना व जायरीने दीवाना की आवक शुरू हो गई। आस्ताना ए आलिया के मुख्य मज़ार पर फूल, ईत्र, चादर पेश करने के लिए बुलन्द दरवाजा तक लम्बी-लम्बी कतारे लगी। आहता ए नूर मे महफिले मिलाद एवं कव्वाल हज़रात ने बारी-बारी से अपने कलाम पेश किए। मेला ग्राउण्ड मे 300 से ज्यादा अस्थाई कपड़ो, मनिहारी, खिलोने की दुकाने लगी। दुकानो पर खरीदारो की भारी भीड़ लगी रही। मिन्नत के धागे बाँधने व मिन्नत उतारने के लिए अपने बच्चो को गुड, खोपरा, सुखा मेवा, फल-फ्रुट से तोलने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। फूल वालो की दुकानो पर फूल,चादर, ईत्र खरीदने वालो की भीड रही। सांयकाल चाँद दिखाई देने से पूर्व चिराग, बत्ती के समय लोबान के साथ अर्जिया पेश कर मुल्क मे अमनो सुकून व जायरीने दीवाना की हर परेशानी दूर करने के लिए दुआ की गई तो पूरा दरगाह परिसर आमीन-आमीन की सदाओं से गूंज उठा। चाँद देखते ही लोग एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद देते नजर आए व बाबा हुजूर के धोले गुंबद को निहारते रहे। दरगाह वक्फ कमेटी की जानिब से सर्दी से बचाव एवं छाया-पानी का माकूल इंतजाम किया गया।

यह खबरें भी पढ़े…

*सेंट पाॅल स्कूल में सीढियों पर मिला युवती का शव – Chittorgarh News*

सेंट पाॅल स्कूल में सीढियों पर मिला युवती का शव

*निवर्तमान सभापति के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज़ – Chittorgarh News*

निवर्तमान सभापति के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज़ 

*तस्करी में जब्त 52 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट – Chittorgarh News*

तस्करी में जब्त 52 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट

*श्री सांवरिया जी प्राकट्य स्थल भादसोडा चौराहे पर लगा जाम, घंटों तक जाम में फंसे रहे यात्री – Chittorgarh News*

श्री सांवरिया जी प्राकट्य स्थल भादसोडा चौराहे पर लगा जाम, घंटों तक जाम में फंसे रहे यात्री

*विधायक आक्या ने किया हजारेश्वर महादेव के समीप निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण – Chittorgarh News*

विधायक आक्या ने किया हजारेश्वर महादेव के समीप निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण

*चन्दन की लकड़ियों की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, – Chittorgarh News*

चन्दन की लकड़ियों की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार,

*चन्दन की लकड़ियों की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, – Chittorgarh News*

चन्दन की लकड़ियों की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार,

 

*कार से सवा तीन क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

कार से सवा तीन क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *