PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK श्री सांवरियाजी के दानपात्र में रिकॉर्ड चढ़ावा निकलने का अनुमान - Chittorgarh News

श्री सांवरियाजी के दानपात्र में रिकॉर्ड चढ़ावा निकलने का अनुमान

SHARE:

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के आराध्य देव चित्तौड़गढ जिले के मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी में खोले गए भंडार की राशि की दूसरे चरण में काउंटिंग पूरी हुई। दूसरे राउंड में 3 करोड़ 60 लाख रुपयों की गिनती की गई। दोनों राउंड को मिलाकर अब तक 15 करोड़ राशि की गणना हो गई है। नगदी और आभूषण की गणना अभी भी बाकी है।

मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी में 30 नवंबर को चतुर्दशी के अवसर पर भंडार खोला गया था। उस दिन कुल 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपयों की गिनती की जा चुकी थी, जबकि भंडार खोलने के दूसरे दिन रविवार को अमावस्या होने के कारण गिनती संभव नहीं हो पाई। अगले दिन राजभोग आरती के बाद फिर से गणना शुरू हुई। दूसरे राउंड की गणना में 3 करोड़ 60 लाख रुपए गिने गए। इस तरह से अभी तक 14 करोड़ 94 लाख 75 हजार रुपए गिने जा चुके है। इस बार दीपावली से पहले आने वाली चतुर्दशी पर भंडार नहीं खोला गया था। जिसके कारण इस बार दो महीने बाद भंडार की राशि की गिनती की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार रिकॉर्ड राशि निकलेगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

*श्री सांवरिया जी प्राकट्य स्थल भादसोडा चौराहे पर लगा जाम, घंटों तक जाम में फंसे रहे यात्री – Chittorgarh News*

श्री सांवरिया जी प्राकट्य स्थल भादसोडा चौराहे पर लगा जाम, घंटों तक जाम में फंसे रहे यात्री

*सेंट पाॅल स्कूल में सीढियों पर मिला युवती का शव – Chittorgarh News*

सेंट पाॅल स्कूल में सीढियों पर मिला युवती का शव

*निवर्तमान सभापति के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज़ – Chittorgarh News*

निवर्तमान सभापति के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज़ 

*तस्करी में जब्त 52 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट – Chittorgarh News*

तस्करी में जब्त 52 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *