दो दिन दीपावली पर्व के रहेगी धूम

चित्तौड़गढ़। इस वर्ष दीपावली पर्व दो दिन मनाया जाएगा, दोपहर बाद अमावस्या लगने के साथ ही शुक्रवार दोपहर तक दीपावली पर्व मनाया जा सकेगा, जिसमें खास तौर पर मुहूर्त के अनुसार लक्ष्मी पूजन घरों व प्रतिष्ठानों में की जाएगी। इससे पूर्व मंगलवार को धनतेरस व बुधवार को रूप चौदस पर्व मनाया गया। जिले में इस बार लगभग 60 करोड़ की खरीददारी की गई। इसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर को अलग रखा गया है। सोने-चांदी के भी भाव में तेजी होने के बावजूद भी सर्राफा बाजार में पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा का कारोबार हुआ। देर रात तक ज्वेलरी शॉप के साथ बाजार खुला रहा और लोग खरीददारी करते हुए दिखे। इस बार जिले में सर्राफा बाजार में लगभग 12 से 13 करोड़ रुपयों की खरीददारी हुई है। सोना धनतेरस के दिन 82 हजार रुपए के 10 ग्राम के हिसाब से बिका जबकि चांदी का भाव 99 हजार रुपए प्रति किलो था। राजस्थान सरार्फा संघ के प्रदेश महामंत्री किशन पिछोलिया ने बताया कि धनतेरस में पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा कारोबार हुआ है। इस साल लगभग 12 से 13 करोड़ रुपए की खरीददारी हुई है। दीपावली पवर् को लेकर बुधवार को भी बाजार मंे घरों मंे सजावट की सामग्री, मिट्टी के दीये, आतिशबाजी की दुकानों पर शहरवासी खरीददारी करते नजर आये। वही नगर परिषद द्वारा शहर में आकषर्क विद्युत सज्जा कराई गई है, जिससे सांझ होते ही शहर रोशनी में जगमगा रहा है। वही गोलप्याउ व सुभाष चौक पर विशेष सेल्फी पोइंट बनाए गये है, जहां शहरवासियों द्वारा दीपावली मिलन समारोह के दौरान लोग सेल्फी लेकर रोशनी का आनंद लेंगे।
यह खबरें भी पढ़ें…
*मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित एक आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित एक आरोपी गिरफ़्तार
*चोरी के प्रकरण में 10 साल से फरार आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार – Chittorgarh News*
*चुनडी मनोरथ, दीपदान, छप्पन भोग एवं अन्नकुट 4 नवम्बर सोमवार को – Chittorgarh News*
चुनडी मनोरथ, दीपदान, छप्पन भोग एवं अन्नकुट 4 नवम्बर सोमवार को
*कपासन निवासी छात्रा का RJS में चयन,कस्बे में छाई ख़ुशी की लहर – Chittorgarh News*
कपासन निवासी छात्रा का RJS में चयन,कस्बे में छाई ख़ुशी की लहर
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






