On the occasion of Dhanteras, Balaji was decorated with coins

चित्तौड़गढ़। शहर के अशोक नगर स्थित बिचला रास्ता हनुमान मंदिर पर मंगलवार और धनतेरस संयोग के अवसर पर बालाजी का सिक्कों से विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के पश्चात बालाजी की आरती एवं बालभोग का आयोजन किया गया। सुनील कुमार बैरागी ने बताया नियमित रूप से मंदिर में विराजमान बालाजी का श्रृंगार किया जाता है, जिसमें अलग-अलग प्रकार का चोला चढ़ाया जाता है। इस बार धनतेरस व मंगलवार एक साथ होने से बालाजी को सिक्कों का चोला चढ़ाया गया। इस चोले में कुल 760 रुपये के सिक्को का प्रयोग किया गया है। इससे पूर्व मंदिर में विराजमान बालाजी की प्रतिमा को सूखे मेवे सर्दी के अवसर पर रुई, फर के चोले चढ़ाए गए हैं। विभिन्न त्यौहारों के अवसर पर खास तरह का श्रृंगार कर चोला चढ़ाया जाता है। अरविंद व्यास की ओर से सिक्के का चोला चढ़वाया गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
*चुनडी मनोरथ, दीपदान, छप्पन भोग एवं अन्नकुट 4 नवम्बर सोमवार को – Chittorgarh News*
चुनडी मनोरथ, दीपदान, छप्पन भोग एवं अन्नकुट 4 नवम्बर सोमवार को
*कपासन निवासी छात्रा का RJS में चयन,कस्बे में छाई ख़ुशी की लहर – Chittorgarh News*
कपासन निवासी छात्रा का RJS में चयन,कस्बे में छाई ख़ुशी की लहर
*अर्बन बैंक निदेशक मंडल की बैठक सम्पन्न, ऋण की ब्याज दरों में कमी कर व्यवसाय वृद्धि अभियान में तेजी का निर्णय – Chittorgarh News*
*पांच दिवसीय दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर – Chittorgarh News*
*रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता पहुंची रोमांचक दौर में, लीग मैच संपन्न – Chittorgarh News*
रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता पहुंची रोमांचक दौर में, लीग मैच संपन्न
*चोरी के प्रकरण में 10 साल से फरार आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार – Chittorgarh News*








