An accused wanted in a drug smuggling case was arrested

चित्तौड़गढ़। बिजयपुर थाना पुलिस द्वारा बस्सी थाने के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि बस्सी थानाधिकारी द्वारा 30 जून 2023 को आवलहेडा के पास की जा रही नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से 1650 ग्राम अफीम डोडाचूरा एंव 500 ग्राम अफीम जब्त किया था। जिसकी जांच बिजयपुर थानाधिकारी द्वारा की जा रही थी। उक्त तस्करी में शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी बिजयपुर पन्नालाल उनि व जाप्ता कानि. रणजीत सिंह, हेमराज व हरप्रीत सिंह द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित होने से आरोपी बस्सी थाने के बल्दरखा निवासी 21 वर्षीय छगनलाल पुत्र धन्नालाल रेगर को गिरफ़्तार किया गया। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






