PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK एनसीएम सिटी समिति निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न - Chittorgarh News

एनसीएम सिटी समिति निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न

SHARE:

NCM City Committee Board of Directors meeting concluded 

चित्तौड़गढ़। न्यू क्लोथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लि. एनसीएम सिटी निदेशक मंडल की बैठक अध्यक्ष डाॅ. आई एम सेठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें बाजार को सात भागो में बांट कर सेक्टर अनुसार सदस्यो की समस्याओं के समाधान सहित बाजार विकास के कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। सोहन लाल तनवानी के अनुसार ओम प्रकाश खटोड़, सुरेश डांगी, पुष्पा देवी सुहालका, ऋषभ डांगी, प्रकाश पटवारी, मुबारिक हुसैन, नरेश भड़कत्या, नारायण जागेटिया, कैलाश देवड़ा के सानिध्य में संपन्न बैठक में बाजार विकास में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपरिषद द्वारा प्रदत्त सहयोग की समीक्षा, बाजार को सात भागो में विभाजित कर सेक्टर अनुसार व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की रूपरेखा सहित दीपावली महापर्व मानने की योजना बनाई गई। बैठक में सदस्यता हस्तांतरण, नॉमिनी नियुक्ति, तिमाही के आय व्यय की जानकारी के साथ ही लिफ्ट के नवीनीकरण व सभागार मरम्मत सहित सही रखरखाव करने तथा समिति आय में वृद्धि पर भी व्यापक चर्चा की गई। सोहन लाल तनवानी ने बैठक का संचालन कर अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

*चोरी के प्रकरण में 10 साल से फरार आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार – Chittorgarh News*

चोरी के प्रकरण में 10 साल से फरार आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार

*चुनडी मनोरथ, दीपदान, छप्पन भोग एवं अन्नकुट 4 नवम्बर सोमवार को – Chittorgarh News*

चुनडी मनोरथ, दीपदान, छप्पन भोग एवं अन्नकुट 4 नवम्बर सोमवार को

https://youtu.be/inn6iOKjDjM?si=zvMUC4HUfpaN9LMS

दीपावली पर्व पर शहर में की गई विशेष सजावट ऊपर लिंक पर क्लिक कर देखें…

*अर्बन बैंक निदेशक मंडल की बैठक सम्पन्न, ऋण की ब्याज दरों में कमी कर व्यवसाय वृद्धि अभियान में तेजी का निर्णय – Chittorgarh News*

अर्बन बैंक निदेशक मंडल की बैठक सम्पन्न,  ऋण की ब्याज दरों में कमी कर व्यवसाय वृद्धि अभियान में तेजी का निर्णय

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *