PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK निंबाहेड़ा से उदयपुर जाने के लिए रोड़वेज बस नहीं यात्रियों को मजबूरन निजी साधनों से जाना पढ़ता है उदयपुर - Chittorgarh News

निंबाहेड़ा से उदयपुर जाने के लिए रोड़वेज बस नहीं यात्रियों को मजबूरन निजी साधनों से जाना पढ़ता है उदयपुर

SHARE:

निंबाहेड़ा से उदयपुर की ओर एक भी रोड़वेज बस नहीं चलने से महिला यात्री राज्य सरकार योजना का लाभ लेने से महरूम,

अच्छा राजस्व होने बावजूद रोडवेज नहीं चल रही बसे,

निजी वाहनों को हो रहा है लाभ

निंबाहेड़ा।(जमील अहमद) नगर के सबसे बड़े बस स्टैंड में यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं उनमें से एक परेशानी है निंबाहेड़ा से उदयपुर जाने वाले यात्रियों को जहां से यात्रियों को उदयपुर जाने के लिए निजी साधनों व लोक परिवहन बसों के ही भरोसे रहना पड़ता है। क्योंकि निंबाहेड़ा से एक भी रोडवेज बस उदयपुर की ओर नहीं जाती हालांकि यहां पूर्व में लगभग डेढ़ दर्जन बसें रोडवेज प्रबंधन के द्वारा चलाई जा रही थी, जो की अच्छा राजस्व भी राज्य सरकार को दे रही थी। लेकिन राजस्व मिलने के बावजूद भी आखिरकार क्यों रोडवेज प्रबंधन को निंबाहेड़ा से उदयपुर के लिए बसों को बंद करना पड़ा आमजन को कम किराए में रोडवेज की बसें यात्रा करवाती है। यात्री कम किराए में अपने गंतव्य की ओर रोडवेज की सहायता से जाते है, वहीं विशेष कर महिला यात्रियों को 50% की छूट भी राज्य सरकार की ओर से मिल जाती है। लेकिन लोक परिवहन बसों में यह नहीं मिलता। निंबाहेड़ा वासियों को उदयपुर जाने के लिए निजी बसों का ही सहारा लेना पड़ रहा है और निंबाहेड़ा से मंगलवाड़ होते हुए उदयपुर के लिए काफी संख्या में निजी बसें जा रही है। जोकि परिवहन विभाग को टैक्स चुकाने के साथ अच्छा खासा मुनाफा भी अर्जन कर रही है, वही यह कई अवैध साधन यथा तीन पहिया ऑटो,लगेज टेंपो सहित जीप भी मंगलवाड होते हुए सांवरियाजी मंदिर जा रहे है, जिससे भी राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। बहरहाल राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की लापरवाही के कारण निंबाहेड़ा वासियों को निजी साधनों के माध्यम से ही मंगलवार उदयपुर की ओर जाना पड़ रहा है अब देखना यह है, कि आखिर कब तक राज्य सरकार को रोडवेज निगम निंबाहेड़ा से मिलने वाले राजस्व से वंचित रखना है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना की बड़ी बहन का हुआ पैतृक गांव केसुंदा में अंतिम संस्कार – Chittorgarh News*

पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना की बड़ी बहन का हुआ पैतृक गांव केसुंदा में अंतिम संस्कार

*बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा के गले छीनी सोने की चैन, दिन दहाड़े चैन स्नेचिंग की वारदात – Chittorgarh News*

बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा के गले छीनी सोने की चैन, दिन दहाड़े चैन स्नेचिंग की वारदात

*स्कूल में बेड टच की शिकायत के बाद जांच कमेटी बिठाई – Chittorgarh News*

स्कूल में बेड टच की शिकायत के बाद जांच कमेटी बिठाई

*कन्नौज में राणा पूंजा की प्रतिमा का अनावरण – Chittorgarh News*

कन्नौज में राणा पूंजा की प्रतिमा का अनावरण

*चांद रात पर दर्शन के लिए उमड़े जायरीन – Chittorgarh News*

चांद रात पर दर्शन के लिए उमड़े जायरीन

*रोटरी क्लब ने मनाया नवरात्री महोत्सव – Chittorgarh News*

रोटरी क्लब ने मनाया नवरात्री महोत्सव

*यति नरसिहानन्द के बयान के बाद मुस्लिम समाज में आक्रोश,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग – Chittorgarh News*

यति नरसिहानन्द के बयान के बाद मुस्लिम समाज में आक्रोश,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *