PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी: जाड़ावत - Chittorgarh News

ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी: जाड़ावत 

SHARE:

Villagers’ problems increased due to unannounced power cuts in rural areas: Jadawat  

विद्युत कटौती को दूर नही किया गया तो ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन करेंगे।

चित्तौड़गढ़। पुर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा है की राजस्थान में जब से भाजपा की सरकार आई है चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र गांवों में दिन रात अघोषित बिजली कटौती एवं ट्रिपिंग के कारण ग्रामीणों को कई घंटों तक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती के कारण महिलाओं एवं छोटे-छोटे बच्चे परेशान हैं रात भर विधानसभा क्षेत्र के लोगो के फोन आते है की किस तरह से बिजली कटौती की समस्या से जीना बेहाल हो रहा है।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने उद्योग की कमर तोड़ने के लिए शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक सुबह 6 s 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति के लिए 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जो होटल लघु उद्योग बड़े उद्योग पर लागू हो गई है जिससे मंदी के दौर से गुजर रहे उद्योग पर महंगाई का संकट पड़ेगा अशोक गहलोत सरकार में बिजली के बिल जीरो आ रहे थे उनको भी बिल आना शुरू हो गया है बिजली उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डालने में सरकार लगाई हुई है , उन्होने कहा की कटौती की वजह से लोगों में इन दिनों आक्रोश की स्थिति बन रही है। डिस्कॉम की लापरवाही के चलते भीषण गर्मी व उमस के दौरान रात्रि के समय में भी बिजली गुल हो जाती थी जो उमस के इस दौर में भी अनवरत है।

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा की रात में बिजली गुल रहने के कारण ग्रामीणों को मच्छरों का प्रकोप सहन करना पड़ रहा है। गांवों में इस दौरान ग्रामीण गर्मी और मच्छरों से परेशान डिस्कॉम को कोसते नजर रहे हैं। जनहित में विद्युत कटौती को दुरस्त नही किया गया तो ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

यह खबरे भी पढ़ें…

*जीवन में कठिन संघर्ष से ही सफलता मिलती है: आक्या – Chittorgarh News*

जीवन में कठिन संघर्ष से ही सफलता मिलती है: आक्या

*गुजराती गरबा सीखने की वर्कशाप का आज से शुभारम्भ – Chittorgarh News*

गुजराती गरबा सीखने की वर्कशाप का आज से शुभारम्भ

*निंबाहेड़ा में सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त धुँए एवं अपशिष्ट जाने से जलाशयों के दूषित पानी से आमजन वंडर में – Chittorgarh News*

निंबाहेड़ा में सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त धुँए एवं अपशिष्ट जाने से जलाशयों के दूषित पानी से आमजन वंडर में

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *