Jal Abhishek of Neelkanth Mahadev was done with 21 thousand liters of holy water of Narmada river

चित्तौड़गढ़। श्रवण मास के अंतिम रविवार को दुर्ग स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव के लिये मध्यपद्रेश से नर्मदा नदी का जल लाया गया। महंत जगन्नानथ भारती ने बताया नर्मदा नदी से 21 हजार लीटर जल ट्रक में लाया गया।
रविवार को दुर्ग स्थित रामपोल से 21 हजार लीटर जल को गाजे बाजे के साथ नीलकंठ महादेव लाया, जहां महादेव का सहस्त्रधाराभिषेक किया गया। अभिषेक में सैकड़ों श्रृद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में बटुक वैदिक मंत्रोचार के साथ महादेव के पाठ कर रहे थे। अभिषेक के बाद महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद आरती की गई।
शहर में निकली कावड़ यात्रा
श्रावण मास के अंतिम रविवार को शहर में कावड़ यात्रा निकाली गई। बोजुन्दा के सवर्समाज द्वारा 151 कावड़ की यात्रा आरंभ की। कावड़ यात्रा दुर्ग स्थित गौमुख कुंड से रवाना हुई। सभी कावड़ियों ने गौमुख कुंड से बह रहे जल से कावड़ भरी। कावड़ यात्रा में सर्व समाज की महिलाएं चल रही थी। यात्रा में डीजे साउंड, ढोल नगाडों और बैंड पर भजन के साथ कावड़िये चल रहे थे। इधर महादेव के रूप में सजीव झांकी कावड़ यात्रा के साथ चल रही थी। यात्रा पाड़नपोल, मिठाई गली, सदर बाजार, सुभाष चौक, गोल प्याऊ चौराहा से गंभीरी नदी पुलिया होते हुए कलेक्ट्री चैराहा से बोजूंदा स्थित अमरनाथ और निरमेश्वर महादेव पहुंची। कावड़ यात्रा में महादेव के नाम के जयकारे गूंजते रहे। कावडों में लाए गए पवित्र जल से महादेव का सहस्त्रधाराभिषेक किया गया। कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महिलाओं व बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
*देशी कट्टे, दो कारतूस व चाकू के साथ एक गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






