The mastermind of the fake registration gang and the e-mitra operator who made fake Aadhaar cards were arrested

चित्तौड़गढ़। कृषि भूमि के वास्तविक मालिक की मृत्यु के पश्चात उसके स्थान पर डमी खातेदार खड़ा कर उसका नकली आधार कार्ड बना धोखाधड़ी कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह के मास्टर माईड एंव फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मास्टर माईड फर्जी रजिस्ट्री कराने के कई मामलों में लिप्त पाया गया है। डमी खातेदार बनने वाले आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार जैर तफ्तीश प्रकरणो में वांछित अभियुक्तगणो के धरपकड़ कार्यवाही के क्रम में परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ व बद्रीलाल राव पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के निकटतम सुपरविजन में राम सुमेर मीणा थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल रणजीत, जगदीश, नरेन्द्र सिंह की टीम का गठन कर कस्बा निम्बाहेड़ा में कृर्षि भुमि को डमी मालिक खड़ा कर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करने के मामले में गिरोह के सरगना सहित दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की।
फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाले गिरोह के मास्टर माईड नानुसिंह पुत्र मदनिसंह रावत निवासी घटेरा हाल राजेन्द्र नगर निम्बाहेडा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा एंव फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले मुजाहीद खान पुत्र असरफ खान ई-मित्र संचालक निवासी बेडा बक्षी निम्बाहेडा पुलिस थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त कर विस्तृत अनुंसंधान जारी है ।
यह खबरें भी पढ़े…
*करंट से मृत्यु पर विद्युत विभाग के विरुद्ध साढ़े 5 लाख रु हर्जाना देने का आदेश – Chittorgarh News*
करंट से मृत्यु पर विद्युत विभाग के विरुद्ध साढ़े 5 लाख रु हर्जाना देने का आदेश
*दीवाना बाबा के जन्मोत्सव पर परचम कुशाई, सवा 5 किलो चांदी का चिराग पेश किया – Chittorgarh News*
दीवाना बाबा के जन्मोत्सव पर परचम कुशाई, सवा 5 किलो चांदी का चिराग पेश किया
*वैदिक मंत्रोंच्चार एवं पूजा अर्चना के साथ सांवलियाजी में भोजनशाला का हुआ शुभारंभ – Chittorgarh News*
वैदिक मंत्रोंच्चार एवं पूजा अर्चना के साथ सांवलियाजी में भोजनशाला का हुआ शुभारंभ
*सरकार खनन पट्टाधारकों की समस्याओं का शीघ्र करे समाधान: आक्या – Chittorgarh News*
सरकार खनन पट्टाधारकों की समस्याओं का शीघ्र करे समाधान: आक्या
*जिला कलक्टर का गंगरार दौरा – Chittorgarh News*
*शहर में निकली खरडेश्वर महादेव की शाही सवारी – Chittorgarh News*
*कपासन मजिस्ट्रेट के आवास में दिनदहाड़े हुई चोरी का पर्दाफाश, पारदी गैंग के चार आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
*प्रेमी युगल के शव नदी में तैरते मिले फैली सनसनी – Chittorgarh News*








