PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK आंगनवाडी महिला पर्यवेक्षक पद में हुई अनियमितता की जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन - Chittorgarh News

आंगनवाडी महिला पर्यवेक्षक पद में हुई अनियमितता की जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

SHARE:

  • Memorandum given regarding irregularities in the post of Anganwadi women supervisor 

चित्तौड़गढ़। महिला पर्यवेक्षक पद की परीक्षा में हुई अनियमितता को लेकर महिला कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर आलोक रंजन को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया कि राज्यादेश संख्या डी ओ पी एफ 128 दिनांक 24-8-18 को बनाएं महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ कर्मचारी सेवा नियम के अंतर्गत कुल रिक्तियों का 50 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भरे जाने हैं, राज्य सरकार की वर्तमान में निकली विज्ञप्ति के अनुसार 22 जून-2024 को महिला पर्यवेक्षक के पद हेतु परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जिनके अनुभव दस वर्ष का है। उन्हीं को योग्य माना गया किंतु इस परीक्षा में अनियमितता किए हुए आंगनवाड़ी कर्मचारियों के अलावा भी अन्य महिलाओं को भी शामिल कर दिया है जैसा कि अन्य विभाग में संविदा पर लगे कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्राईवेट विद्यालय मे पढाने वाले शिक्षक, 2 से 3 साल के अनुभवी कार्यकर्ता, जिससे वर्तमान में 10 वर्ष से अनुभवी एवं ग्रेज्युएट कार्यकर्ता के साथ गौर अन्याय हैं। बुधवार को प्रदेश महासंघ के आव्हान पर आंगनबाड़ी कर्मचारी युनियन संबंद्व भारतीय मजदूर संघ चित्तौडगढ़ के माध्यम से मांग करते है कि जिन महिलाओं ने परीक्षा में भाग लिया है उन्हें समेकित बाल विकास विभागिय जांच द्वारा करवा कर अयोग्य घोषित कराने की मंाग की साथ ही यह भी मांग की कि 2 वर्ष 2004 की भांति बिना विभागीय परीक्षा लिए वरिष्ठता के आधार पर एवं आयु सीमा में छूट प्रदान करते हुए महिला पर्यवेक्षक बनाया जावे।                                        

परिणाम घोषित से पूर्व इसमें संशोधित नही किया गया तो पूरे राजस्थान में आंगनवाडी कर्मचारियों द्वारा आन्दोलन किया जाएगा।

इस दौरान वालों मे सुनिता भूतडा, करूणा सुहालका, टीना बुनकर, सुमित्रा कुमावत, देवकन्या, गोदावरी देवी, मंजू देवी, रूकमण, मनीषा मीणा, बालकंवर, लीला वर्मा, मानकंवर आदि उपस्थित थे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *