PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK घी, मिठाई, पनीर, मावा का निरीक्षण एवं खाद्य नमूनीकरण का विशेष अभियान शुरु - Chittorgarh News

घी, मिठाई, पनीर, मावा का निरीक्षण एवं खाद्य नमूनीकरण का विशेष अभियान शुरु

SHARE:

Special campaign for inspection and food sampling of ghee, sweets, cheese and mawa started. 

चित्तौड़गढ़। जिले में अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता के नेतृत्व में जिले में आवंटित अभियान के अनुरूप घी, मिठाई, पनीर, मावा के निरीक्षण एवं खाद्य नमूनीकरण का विशेष अभियान 20 से 22 मई तक संचालित किया जा रहा है।
अभियान के प्रथम दिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम लाल शर्मा एवं खाद्य मोबाइल वैन द्वारा  20 मई को चित्तौड़गढ़ एवं निम्बाहेड़ा में बादाम शेख, जूस, दही , बटर, मिर्ची, हल्दी पाउडर, घी की मोबाइल फ़ूड टेस्टिंग लैब द्वारा मोके पर ही जांच की गई। उक्त जाच में सभी नमूने सही पाए गए एवं निम्बाहेड़ा से घी व बच्चों के पेप्सी बनाने हेतु काम में लिए जा रहे कलर के नमूने लिए। 21 मई को चित्तौड़गढ़ शहर से फर्म कृष्णा रेस्टोरेंट एंड भोजनालय से मावा मिठाई एवं एल बी स्वीट्स से मलाई टिकी का नमूना लिया गया। इस प्रकार आज महालक्ष्मी डेरी चिकरद गांव से दही, दूध का नमूना लिया गया। उक्त सभी नमूने जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला में भिजवाए गए है। जांच रिपोर्ट के अनुरूप आगामी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *