PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गर्मी के मद्देनजर नरेगा कार्य में समय परिवर्तन की मांग - Chittorgarh News

गर्मी के मद्देनजर नरेगा कार्य में समय परिवर्तन की मांग

SHARE:

चित्तौडगढ। ग्राम मिश्रों की पिपली में ग्राम पंचायत ओडुंद के अंतर्गत मिश्रों की पीपली में नाडी निर्माण गहरीकरण का कार्य चल रहा है। लगभग 100 लेबर कार्य कर रही है और इन दीनों गर्मी भी बहुत जोर से पड़ रही है प्रातः 11 बजे बाद से ही  तो लु चलने लग जाती है, वहां पर पेड़ पौधे भी ऐसे नहीं है जिसकी छाया में लेबर बैठ सके कई मजदूर तो पूर्व में बीमार भी हो चुके है।

गर्मी के कारण ऊल्टी दस्त दर्द बुखार भी चालू हो गए हैं इस में वहा पीना का पानी भी ठंडा नहीं मिलता है। नरेगा श्रमिकों ने मांग की है कि उक्त कार्य के समय में परिवर्तन कराया जाए।  जिससे लेबर को राहत मिलेगी। चिकित्सा विभाग के निर्देश है कि दिन में कोई घर से बाहर नहीं निकले अगर लेबर घर से बाहर नहीं निकलेगी तो क्या करेंगी।

ग्राम मिश्रों की पीपली ग्राम पंचायत ओडुन्द के मिठु ईणाणी, रेखा जाखड़, मेट चतुर्भुज जाट, जगदीश जाट, पुष्पा बैरागी पानी वाली, डालचंद लोहार, सोज्जी बंजारा, लखा बंजारा आदि नरेगा श्रमिकों ने एकजूट होकर मांगी की।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *