PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK एक किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

एक किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

One accused arrested with one kilogram of illegal opium. 

चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश निवासी एक व्यक्ति के कब्जे से एक किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी चितौडगढ परबत सिंह एवं डीएसपी चितौड़गढ तेज कुमार पाठक के निर्देशन व एसएचओ कोतवाली चित्तौड़गढ़ संजीव स्वामी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नाथूसिंह मय जाब्ता कन्हैया लाल, राजेश, हरफूल व मुकेश द्वारा आगामी लोकसभा आम चुनाव के मध्य नजर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के तहत शुक्रवार को गश्त की जा रही थी। इसी दौरान जिला कारागृह चितौड़गढ़ के पास ईनाणी रेजिडेन्सी के सामने भीलवाड़ा रोड़ चितौड़गढ़ पर एक युवक पुलिस को बावर्दी देखकर भागने लगा, जिनको डिटेन कर उसकी भागने पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक किलोग्राम अवैध अफीम मिली, जिसे जब्त कर आरोपी मध्यप्रदेश के उधेड़ पुलिस थाना मनासा जिला नीमच निवासी राकेश पुत्र भगतराम मेघवाल को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी से अवैध अफीम के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *