22 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ पंजाब का एक तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पंजाब निवासी एक व्यक्ति के कब्जे से 22.400 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मददेनजर मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही कार्यवाही करते हुए शनिवार को एसएचओ मंगलवाड़ थाना रामसिंह मय पुलिस जाब्ता करनल सिंह, शंकर कृष्ण, सुनील व दिलीप सिंह के साथ मुखबिर की सूचना पर निम्बाहेडा मंगलवाड स्टेट हाईवे रोड पर पदमपुरा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे। जहां एक व्यक्ति वर्दीधारी पुलिस जाब्ता व पुलिस की बोलेरो को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकडकर उसकी गतिविधि पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने पर नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके हाथ में लटकाये बैग से 22.400 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। जिसे जब्त कर आरोपी पंजाब के लेहरी थाना तलवंडी साबा जिला भटिंडा निवासी 35 वर्षीय जससिंह पुत्र अवतारसिंह जट सिख को गिरफ्तार किया गया। मंगलवाड़ थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






