PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK आरटीओ ने किया 200 करोड़ राजस्व अर्जन, आज से ई-ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा,स्मार्ट कार्ड के लिए 200 रु का अब भुगतान नहीं करना होगा - Chittorgarh News

आरटीओ ने किया 200 करोड़ राजस्व अर्जन, आज से ई-ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा,स्मार्ट कार्ड के लिए 200 रु का अब भुगतान नहीं करना होगा

SHARE:

Regional Transport Office achieved the target of March, collected Rs 200 crore

Facility of e-driving license and e-registration certificate from first April 2024.

चित्तौड़गढ़। परिवहन विभाग के प्रादेशिक कार्यालय चित्तौड़गढ़ ने 200 करोड़ का राजस्व अर्जन किया है। वहीं मार्च माह में आवंटित नोन ओटीटी लक्ष्य का 107 प्रतिशत अर्जित करते हुये 54 करोड़ रूपये जुटाए। विभाग द्वारा भार वाहनों और यात्री वाहनों के अग्रिम कर के रूप में नोन ओटीटी मद में राजस्व अर्जन किया जाता है। वहीं लाईफ टाइम टैक्स के रूप में कर देने वाले वाहनों के पंजीयन में कमी होने के बावजूद 74.25 करोड़ पूर्ण कर लिया जो कि लक्ष्य का 103 प्रतिशत है। उड़नदस्तों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये 44 हजार चालान बनाकर कर एवं प्रशनन राशि 18 करोड़ 50 लाख रूपये प्राप्त की। कार्यालय द्वारा मार्च माह में 17,500 भार वाहनों और 517 यात्री वाहनों से अग्रिम कर प्राप्त किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी सुमन ने बताया कि 1 अप्रेल 2024 से ड्राईविंग लाइसेंस एवं वाहन रजिस्ट्रेशन हेतु पूर्व में ली जाने वाली स्मार्ट कार्ड की फीस 200 रूपये का भुगतान आवेदक को नहीं करना होगा। आवेदक घर बैठे अपने स्तर पर परिवहन सेवा सिटीजन पोर्टल के माध्यम से या किसी नजदीकी ई-मित्र केन्द्र से ई डीएल एवं ई-आरसी डाउनलोड कर पेपर अथवा पीवीसी कार्ड पर प्रिंट ले सकते है। अतिरिक्त सुविधा के लिए समस्त परिवहन कार्यालयों में ई-मित्र प्लस सेल्फ सर्विस मशीन लगाई जा रही है, जिससे ई डीएल एवं ई-आरसी के प्रिंट पेपर व पी.वी.सी. कार्ड पर सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क पर प्राप्त किये जा सकेंगे। ई-डीएल एवं ई-आरसी पर क्यूआर कोड अंकित होगा जिसे स्केन कर वाहन पंजीयन और लाइसेंस की प्रमाणिकता की जांच की जा सकेंगी। यह क्यूआर कोड मोबाईल फोन से भी स्केन किया जा सकता है।

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *