PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK नवनियुक्त एसपी सुधीर जोशी ने किया पदभार ग्रहण - Chittorgarh News

नवनियुक्त एसपी सुधीर जोशी ने किया पदभार ग्रहण

SHARE:

चित्तौड़गढ। नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने सोमवार को जिले के पुलिस कप्तान का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान जिले में अपनी प्राथमिकताओं व अपराध नियंत्रण के बारे में चर्चा की।

पदभार ग्रहण के दौरान सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के निर्देशों की पालना की जाएगी। वर्तमान में कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण बड़ी प्राथमिकताएं हैं। मध्य प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा से लगा होने के कारण यह जिला अपराध की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है। अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने का प्रयास किया जाएगा एवं इनके सप्लायर पर विशेष निगरानी की जाकर सख्त कार्रवाई की जावेगी। वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर उस पर विशेष कार्य करेंगे। इस जिले की जनता हमेशा से ही पुलिस की सहयोगी रही है, जनता से आगे भी सहयोग की अपेक्षा रखते हुए एक अच्छी पुलिसिंग करने का प्रयास करेंगे।
जिले की जनता से अपील करते हुए एसपी श्री जोशी ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया पर मोबाइल या अन्य माध्यम से अफवाह पोस्ट करने या फॉरवर्ड करने से पहले सोचें। यदि किसी ने कोई अवांछनीय गतिविधि सोशल मीडिया पर पोस्ट या फॉरवर्ड की जो समाज या कानून के लिए परेशानी बन सकती है, उनके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि श्री जोशी वर्ष 2018 में जिला चित्तौड़गढ़ में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित रह चुके है। वर्ष 2021 में भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत होकर उसके पश्चात श्री सुधीर जोशी जिला डूंगरपुर व राजसमन्द जिले की कमान पुलिस अधीक्षक के रूप में संभाल चुके हैं। चित्तौड़गढ़ जिले में ही श्री जोशी ने राजस्थान पुलिस सेवा में प्रशिक्षु के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीना, वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ कर्ण सिंह, वृत्ताधिकारी ग्रामीण सचिन शर्मा, डीएसपी भदेसर राजेश टेलर, थानाधिकारी साइबर गोपाल चन्देल, थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ अध्यात्म गौतम, थानाधिकारी महिला थाना श्यामराज, संचित निरीक्षक अनिल पांडे, यातायात प्रभारी मधु कंवर, लाइन ऑफिसर धर्म चंद, हवलदार मेजर देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने सोमवार को मंडफिया में श्री सांवलिया जी के दर्शन करने के बाद एसपी ऑफिस पहुंच पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि पुलिस की प्राथमिकताओं के साथ साइबर क्राइम पर अकुंश लगाया जाएगा, शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा। एसपी ऑफिस पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और एसपी सुधीर जोशी ने सलामी ली। फिर चैंबर में पहुंचे, जहां पर निजी सचिव नरेश सोनी ने फाइल पर हस्ताक्षर करा ज्वाइनिंग की। उसके बाद मीडिया से रूबरू हुए।

Read these News also…

*दुर्घटना में मृत्यु पर क्षतिपूर्ति राशी दिलाने का आदेश – Chittorgarh News*

दुर्घटना में मृत्यु पर क्षतिपूर्ति राशी दिलाने का आदेश

 

*इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध 12 लाख का अवार्ड पारित, दुर्घटना में चालक व मालिक वसूली किए जाने के आदेश – Chittorgarh News*

इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध 12 लाख का अवार्ड पारित, दुर्घटना में चालक व मालिक वसूली किए जाने के आदेश

*प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार मोदी गारंटी के साथ ले रही है जनहित में ऐतिहासिक निर्णय : सीपी जोशी – Chittorgarh News*

प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार मोदी गारंटी के साथ ले रही है जनहित में ऐतिहासिक निर्णय : सीपी जोशी

*मदरसों में मौलाना अबुल कलाम आजाद को खेराजे अकीदत कार्यक्रम 22 फरवरी को – Chittorgarh News*

मदरसों में मौलाना अबुल कलाम आजाद को खेराजे अकीदत कार्यक्रम 22 फरवरी को

*चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान – Chittorgarh News*

चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

*रन फाॅर लीगल एड का हुआ आयोजन – Chittorgarh News*

रन फाॅर लीगल एड का हुआ आयोजन

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *