PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK शहिद की स्मृति में हुआ 125 यूनिट रक्तदान - Chittorgarh News

शहिद की स्मृति में हुआ 125 यूनिट रक्तदान

SHARE:

गुर्जरखेड़ा में किया गया 125 यूनिट रक्तदान

चित्तौड़गढ़। विधानसभा चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत नगरी के ग्राम गुर्जरखेड़ा में शहीद राधेश्याम गुर्जर की स्मृति में टीम जीवनदाता व स्वच्छ हरी भरी नगरी संस्था की ओर से गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इसमें 125 ग्रामीणो ने रक्तदान कर पुनित कार्य में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने शहीद राधेश्याम गुर्जर की तस्वीर पर श्रद्धासुमन  अर्पित करते हुए उनकी शहादत को नमन किया। उन्होंने टीम जीवनदाता व स्वच्छ हरी भरी नगरी संस्था द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन की सराहना करते हुए कहां की रक्तदान महादान है इससे मरते हुए व्यक्ति को जीवनदान मिलता है।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच नारायण गुर्जर, सरपंच देवकिशन रेगर, गौरवकांत गर्ग, चंदु कीर, बालुराम रेगर, नारायणलाल कीर, अनिल गर्ग, मुकेश कीर, दिनेश बैरवा, विशाल गर्ग, पुरणगिरी गोस्वामी, पुरण कीर, रोहित कीर, राजेन्द्र कीर, रतनलाल पुर्बिया, प्रकाश गुर्जर, जमनालाल गुर्जर, श्रीलाल गुर्जर, बबलु गुर्जर, रतन बैरवा व बालु रेगर सहित बढ़ी संख्या मे कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*लोकसभा चुनाव में ज़िले में कुल 13 लाख 73 हजार 559 मतदाता करेंगे मत प्रयोग – Chittorgarh News*

लोकसभा चुनाव में ज़िले में कुल 13 लाख 73 हजार 559 मतदाता करेंगे मत प्रयोग

 

*सस्ते में जनरेटर सेट बेचने के लालच में साढ़े पांच लाख ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

सस्ते में जनरेटर सेट बेचने के लालच में साढ़े पांच लाख ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

* शॉर्ट सर्किट से किसान की फसल जलने पर क्षतिपूर्ति का आदेश – Chittorgarh News*

 शॉर्ट सर्किट से किसान की फसल जलने पर क्षतिपूर्ति का आदेश

*जिला कलक्टर ने ली स्वास्थ्य समिति की बैठक – Chittorgarh News*

जिला कलक्टर ने ली स्वास्थ्य समिति की बैठक

 

 

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *