PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 5वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम हेतु 13 तक करें आवेदन - Chittorgarh News

5वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम हेतु 13 तक करें आवेदन

SHARE:

  • संसद में भाषण देने और 2 लाख तक का इनाम पाने का अवसर
  • युवाओं की आवाज संसद तक पहुंचाने का मंच
चित्तौड़गढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा पांचवें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । इस वर्ष की थीम  ” युवाओं की आवाज़ : राष्ट्र के परिवर्तन के लिए संलग्न हों और सशक्त बनें ” रखी गई हैं। राष्ट्रीय युवा संसद, युवाओं को संसदीय और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ से लैस करने के लिये एक अभिनव कार्यक्रम है। सुमित यादव ,  जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र ,चित्तौड़गढ़ ने बताया कि एनवाईपीएफ कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री  द्वारा अपने ‘मन की बात संबोधन’ में  दिये गए विचार पर आधारित है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 18-25 आयु वर्ग के युवाओं की आवाज़ सुनना,युवाओं को सार्वजनिक मुद्दों से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित करना, आम आदमी के दृष्टिकोण को समझना, राय बनाना और उन्हें स्पष्ट रूप से व्यक्त करना हैं । कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर संसद के केंद्रीय सदन में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा । राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल  आने वाले प्रतिभागियों को 2 लाख,1.5 लाख,1 लाख एवं 50-50 हजार के दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे ।  जिले व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन वेबीनार के माध्यम से कराया जायेगा , वहीं राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम देश की संसद में आयोजित किया जाएगा । प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिनांक 12 फरवरी शाम 5 बजे तक माय भारत पोर्टल पर जाकर इवेंट टैब से युवा संसद कार्यक्रम में रजिस्टर करें । विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध होगी अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र चित्तौड़गढ़ गाड़ी लोहार स्कूल कैंपस , चित्तौड़गढ़ व dyc.chittorgarh@gmail.com  पर सम्पर्क कर सकते है ।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *