- जिला कलेक्टर ने नगर परिषद का किया औचक निरीक्षण
- जनसुनवाई के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाने के निर्देश दिएपी
चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को नगर परिषद चित्तौड़गढ़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद में राजस्व, भूमि, लेखा, रोकड़ सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने पत्रावलियों का अवलोकन कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद से जुड़े किसी भी कार्य और जनसुनवाई के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई फाइल को बढ़ावा देते हुए पूरे सिस्टम को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में अनियमितता बरतने पर राजस्व शाखा के कार्मिक कपिल जुनेजा को चार्जशीट देने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए। उन्होंने समय पर कार्यालय में उपस्थित होने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यवाहक आयुक्त जितेंद्र मीणा सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक – Chittorgarh News*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक
*वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बना ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*
वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बना ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






