जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक

SHARE:

  • लोकसभा आम चुनाव 2024
चित्तौड़गढ़। आगामी लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बुधवार को चुनाव के लिए नियुक्त विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली एवं आवंटित चुनाव कार्यो की एक-एक कर समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह आवंटित कार्यों को समयवार रूप से निस्तारित करें और चुनाव आयोग के नवीनतम दिशा निर्देशों एवं आदेशों की पालना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में चुनाव संचालन, सामान्य व्यवस्था, एमसीएमसी प्रकोष्ठ, मीडिया प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी से चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने विभागवार आवंटित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम रावतभाटा, जिले के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नगर विकास प्रन्यास सचिव हिम्मत सिंह बारहठ, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, डीएसओ सुनील कुमार सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे ‌।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment