कपासन की 23 ग्राम पंचायतों के 700 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को 2047 तक सडक हादसों रहित राष्ट्र का निर्माण करने की कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने दिलायी शपथ

जिला प्रशासन, पुलिस, पंचायत राज विभाग, परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग , राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी तथा श्री सांवलिया मंदिर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत् युवा जागृत- देश जागृत, युवा सुरक्षित-देश सुरक्षित थीम पर आयोजित सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम शनिवार को स्थानीय पंचायत समिति परिसर में आयोजित हुआ जिसमें कपासन ब्लॉक की 23 ग्राम पंचायतों के 700 चयनित सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद सभी अग्रदूतों को मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ हादसों रहित राष्ट्र का निर्माण करने की सडक सुरक्षा की शपथ दिलायी।विश्व के प्रथम आदर्श वाहन चालक भगवान कृष्ण का नाम लेकर सभी से उनके अनुरूप आचरण करने की अपील की
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






