चित्तौड़गढ़। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपना स्थापना दिवस सांवलिया जी राजकीय महिला एवं बाल चिकित्सालय में मरीजों को फल व बिस्किट वितरित कर मनाया तथा ट्रस्ट द्वारा चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं रक्तदान जागरूकता के पोस्टर भी लगाये ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हुसैन मीर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट चेयरमैन रईस गोरी, वाईस चेयरमैन एडवोकेट ईमरान खान, सेक्रेट्री अवेश अख्तर, जॉइंट सेक्रेट्री ताहिर हुसैन, ट्रस्टी रफीक नागोरी, जियाउल मुस्तफा, रेहाना परवीन, एडवोकेट यास्मीन शेख, जिलानी खान, मेंबर आसिफ़ पंजाबी, मेहलम बोहरा समाज सेवी संदीप लड्ढा, आबिद खान, पुष्कर चौबीसा, लोकेश शर्मा, रशीद अब्बासी मौजूद रहे वहीं चेयरमैन रईस गोरी ने बताया कि ट्रस्ट स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सर्व धर्म सर्व समाज के मानव सेवार्थ हेतु सदैव प्रयासरत रहती है I

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






