PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दुर्घटना में मृतक के वारीस के पक्ष में 11 लाख का अवार्ड - Chittorgarh News

दुर्घटना में मृतक के वारीस के पक्ष में 11 लाख का अवार्ड

SHARE:

चित्तौड़गढ़। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नं. 1 के पीठासीन अधिकारी बालकृष्ण कटारा द्वारा पारित एक निर्णय में सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवारजन को 11 लाख रुपये दिलाये जाने का अवार्ड बीमा कम्पनी के विरूद्ध पारित किया।

 

मृतक के वारीसान द्वारा अधिवक्ता शिवनारायण जाट के मार्फत क्लेम आवेदन अधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया कि भूपालसागर-जाश्मा रोड़ पर रूपपुरा गांव के पास मोटर साईकिल चालक द्वारा वर्ष 2017 में वाहन को तेज व गफलतपूर्वक चलाते हुए कंवरिया कालबेलिया के टक्कर मार दी जिसको अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आवेदन में मोटर साईकिल चालक व बीमा कम्पनी को पक्षकार बनाते हुए क्लेम राशि की मांग की गई जिस पर न्यायालय द्वारा प्रार्थीगण व बीमा कम्पनी के तर्कों को सुनकर मृतक के वारीसान के पक्ष में बीमा कम्पनी के विरूद्ध 10 लाख 94 हजार 743 रुपये दुर्घटना दिनांक से 6 प्रतिशत ब्याज सहित दिलाये जाने का आदेश पारित किया जिसकी पालना में बीमा कम्पनी द्वारा उक्त राशि का चेक न्यायालय में जमा कराने पर मृतक के वारीसान को सुपुर्द किया गया।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

*इंश्योरेंस कम्पनी के विरुद्ध 6 लाख़ रु हर्जाना व 6 प्रतिशत ब्याज भुगतान के आदेश – Chittorgarh News*

इंश्योरेंस कम्पनी के विरुद्ध 6 लाख़ रु हर्जाना व 6 प्रतिशत ब्याज भुगतान के आदेश

*व्याख्याताओं के अभाव में मेडिकल काॅलेज के विद्याथिर्यों का अध्ययन प्रभावित – Chittorgarh News*

व्याख्याताओं के अभाव में मेडिकल काॅलेज के विद्याथिर्यों का अध्ययन प्रभावित

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें _Chittorgarh News एप_ और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

 

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *