PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जलकुंभी की आगोश में दबी गंभीरी, प्रशासन व नगर परिषद कुंभकणीर्य नींद में - Chittorgarh News

जलकुंभी की आगोश में दबी गंभीरी, प्रशासन व नगर परिषद कुंभकणीर्य नींद में

SHARE:

चित्तौड़गढ़। शहर की जीवन रेखा मानी जाने वाली गंगा सम गंभीरी नदी को चम्बल रीवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित करनेके सब्जबाग तो दिखाये जाते रहे है लेकिन हकीकत ठीक इसके विपरित है। यही कारण है कि पिछले दो वर्षो से गंभीरी नदी की सुध लेने में जिला प्रशासन अथवा नगर परिषद द्वारा कोई पहल नहीं की गई है। गंदगी से अटी पड़ी गंभीरी नदी के उत्तरी छोर को हजारेश्वर काजवे से देखा जाए तो नदी के पूरे मागर् में जलकुंभी के अलावा नदी प्रवाह का कोई बिंदू तक दिखाई नहीं दे रहा है। गत मानसून से पूवर् नगर परिषद द्वारा इस नदी की सफाई करना प्रस्तावित था लेकिन हर बार परिषद प्रशासन सफाई पर धनराशि खर्च करने के बजाय बाढ आने पर स्वतः स्वच्छ होने की कामना लेकर कुंभकरणीय नींद में सोता रहा है। उसी का परिणाम है कि कभी स्वच्छ जल की पयार्य रहीं गंभीरी नदी इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है लेकिन जिला प्रशासन अथवा नगर परिषद एंव जनप्रतिनिधि कोई भी इस नदी की पवित्रता को बहाल करने मेंरूचि लेता नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे हालात से उबरने के लिये सख्त प्रशासनिक कदम उठाने की आवश्यकता है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *