Nuvoco Duraguard Cement hosted the finals of the Cricket Premier League in Rajasthan.

चित्तौड़गढ। न्युवोको विस्टास कॉर्प.लिमिटेड भारत की विश्वसनीय भवन निर्माण सामग्री निर्माता कंपनी, ने राजस्थान के नाथद्वारा स्थित मिराज स्टेडियम में न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की।
न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग एक प्रमुख डीलर एंगेजमेंट पहल है, जिसे उन चैनल पार्टनर्स के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो
निर्माण क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लीग में 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको के डीलर नेटवर्क की मजबूती और पहुंच को दर्शाता है। इस लीग को न्युवोको ने अनोखे तरीके से आयोजित किया था। इसमें उसके रजिस्टर्ड डीलरों ने अपनी-अपनी टीमें बनाकर खिलाड़ियों का चयन किया, जिससे उनके बीच गहरा जुड़ाव, अपनापन और भाईचारा बढ़ा।
न्युवोको ड्यूरागार्ड के ब्रांड फिलॉसफी “सबसे खास” के अनुरूप, इस पहल ने डीलरों को बहुमूल्य पार्टनर्स के रूप में सम्मानित किया और उन्हें इस पूरे अनुभव के केंद्र में रखा। मैच नॉकआउट फॉर्मेट में तीन जोन-जयपुर, जोधपुर और उदयपुर-के क्लस्टर स्तर पर आयोजित किए गए। कड़े मुकाबलों के बाद, चार टीमें सेमी-फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गईं, और दो टीमें फाइनल मैच में पहुंचीं।
फाईनल मैच उदयपुर ईगल्स और जयपुर रॉयल्स के बीच हुआ। ग्रैंड फाइनल एक डे-नाइट मैच के रूप में खेला गया, जिसने प्रतिभागियों और दर्शकों, दोनों के लिए एक बेहद जोशीला और प्रोफेशनल क्रिकेट जैसा अनुभव प्रदान किया।
विजेता टीम, उदयपुर ईगल्स और उनके नामित न्युवोको अधिकृत डीलर को कुल 11 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन और टीम भावना की पहचान के रूप में दिया गया।
इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी भी प्रदान की, जिससे इस आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। इस टूर्नामेंट में विभिन्न श्रेणियों में किए गए शानदार प्रदर्शनों को भी सराहा गया, और खिलाड़ियों तथा डीलर पार्टनर्स, दोनों के लिए-आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे। विजेता और उप-विजेता टीमों के साथ-साथ “सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज” और “सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज” जैसे व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और सेमी-फाइनल में पहुंची टीमों को भी सम्मानित किया गया।
इस पहल के तहत 25 लाख रुपये से ज्यादा के ईनाम दिए गए, जिससे न्युवोको की अपने चौनल पार्टनर्स और डीलर इकोसिस्टम का सम्मान करने और उन्हें मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता और भी ज्यादा साफ हो गई। चिराग शाह, हेड, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने कहा कि “न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग बिजनेस से आगे बढ़कर, हमारे डीलर पार्टनर्स के साथ गहरे और ज्यादा सार्थक रिश्ते बनाने की एक कोशिश है।
राजस्थान हमारे लिए एक अहम बाजार बना हुआ है, और इस तरह की पहलें हमें जमीनी स्तर पर अपने जुड़ाव को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। हमारे ब्रांड के वादे, ‘सीधी बात है, ड्यूरागार्ड खास है’ को दर्शाते हुए, न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट आधुनिक निर्माण में एडवांस्ड तकनीक, बेहतरीन गुणवत्ता और मजबूती का प्रतीक है। ठीक हमारे प्रोडक्ट की तरह ही, डीलरों के साथ हमारी साझेदारियां भी मजबूती, भरोसे और लंबे समय तक चलने वाले वैल्यूज पर आधारित हैं। यह प्लेटफॉर्म टीम वर्क और साझा सफलता का जश्न मनाता है, और हमारी साझा यात्रा की मजबूत नींव को और भी पक्का करता है।
यह खबरें भी…







