PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गैंगस्टर दिग्विजय सिंह उर्फ बिट्टू की गिरफ्तारी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा। - Chittorgarh News

गैंगस्टर दिग्विजय सिंह उर्फ बिट्टू की गिरफ्तारी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा।

SHARE:

आईजी रेंज उदयपुर ने जारी किये आदेश

चित्तौड़गढ़। जिले के बेगू थाना क्षेत्र के मेनाल में 2009 में हुई गैंगवार में गैंगस्टर भानुप्रताप की गैंग में शामिल अपराधी कोटा शहर निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र प्रभंजन सिंह की गिरफ्तारी पर आईजीपी उदयपुर में 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। अपराधी का पता बताने वाले, गिरफ्तार करवाने वाले या जानकारी देने वाले को इनाम की राशि दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि अपराधियों को उदयपुर जेल से कोटा की तरफ ले जा रहे पुलिस बल पर बेगूं थाना के मेनाल के पास अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर जितेंद्र सिंह व बृजराज सिंह की हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे भानुप्रताप गैंग के सदस्य आरोपी कोटा शहर के गुरुद्वारा कॉलोनी, थाना भीमगंज हाल देहरादून उत्तराखंड निवासी दिग्विजयसिंह उर्फ बिट्टू पुत्र प्रभंजन सिंह की गिरफ्तारी पर महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज ने 50 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।

अपराधी को बंदी बनाने, बंदी करवाने या बंदी बनाने के लिए सही सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *