PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK संपूर्ण विधानसभा क्षैत्र का विकास रहेगी प्राथमिकता: आक्या - Chittorgarh News

संपूर्ण विधानसभा क्षैत्र का विकास रहेगी प्राथमिकता: आक्या

SHARE:

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या द्वारा विधानसभा चुनाव में विजयी होने पर नगरीय समर्थक कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिये मंगलवार को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर धन्यवाद सम्मेलन व सांवलिया सेठ की प्रसादी का आयोजन किया गया। गत सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ क्षैत्र की जनता ने आक्या को अपना अपार समर्थन देते हुए विजयश्री दिलाई। विधानसभा क्षैत्र की जनता, कार्यकर्ताओं व समथर्को का आभार जताने के उद्देश्य से विधायक आक्या द्वारा विभिन्न दिनों में धन्यवाद सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के भरत बाग में धन्यवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़़ी संख्या में शहरी क्षैत्र के लोगों का आना लगा रहा।

कार्यक्रम में विभिन्न समाजों, संगठनों, एसोसिऐशन के पदाधिकारियो, महिला संगठनो के पदाधिकारियो, जनप्रतिनिधियो व
लोगो ने विधायक आक्या का माल्यार्पण, साफा पहनाकर, उपरना ओढ़ाकर व पुष्प भेंटकर स्वागत किया। विधायक आक्या ने
भी आत्मीयता के साथ विधानसभा चुनाव में जीत पर सभी को धन्यवाद देते हुए आभार जताया। उन्होने कहा कि
विधानसभा चुनाव में मिली जीत क्षैत्र के प्रत्येक कार्यकर्ताओ व जनता की जीत है। संपूर्ण विधानसभा क्षैत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम का संचालन अनिल ईनाणी ने किया। इस अवसर पर सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, भरत जागेटिया, प्रवीणसिंह राठौड़, ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, शेलेन्द्र झंवर, नवीन पटवारी, भोलाराम प्रजापत, भरत डंग सहित बड़़ी संख्या में शहरी क्षैत्र के समर्थक कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *