PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक - Chittorgarh News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक

SHARE:

  • जिला कलक्टर कर रहे हैं नवाचार, प्लास्टिक फ्री इलेक्शन एवं चुनाव के भुगतान होंगे ऑनलाइन

चित्तौड़गढ़। विधानसभा आम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। आज डीआरडीओ सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया ने विधानसभा आम चुनाव के लिए नियुक्त विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली और महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों से कहा कि वह भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों एवं निर्देशों से अपडेट रहे और आयोग द्वारा चाही गई विभिन्न सूचनाओं को समय पर दे। उन्होंने कहा कि वे मजबूती से तैयारी को पूर्ण करें। बैठक में उन्होंने गठित चुनाव संचालन प्रकोष्ठ, कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता एवं शिकायत प्रकोष्ठ, पैड न्यूज़ एवं एमसीएमसी कमेटी, वाहन व्यवस्था, सामान्य व्यवस्था सहित विभिन्न प्रकोष्ठों को आवंटित किए गए कार्यों की एक-एक कर समीक्षा की गई।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया ने कहा कि चुनाव में नवाचार के रूप में प्लास्टिक फ्री इलेक्शन करवाने तथा सभी चुनावी भुगतान ऑनलाइन करने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गोयल ने विभिन्न प्रकोष्ठ के लिए नियुक्त प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को आवंटित कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ढाई गुड स्नेहल नाना, उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ रामचंद्र खटीक, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

*नमो टी स्टॉल संचालको का आयोजित हुआ सम्मान समारोह – Chittorgarh News*

नमो टी स्टॉल संचालको का आयोजित हुआ सम्मान समारोह

*पिस्टल सप्लायर वांछित आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

पिस्टल सप्लायर वांछित आरोपी गिरफ्तार

*4 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा सहित स्कॉर्पियो जब्त, एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*

4 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा सहित स्कॉर्पियो जब्त, एक गिरफ्तार

गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर अभी डाउनलोड करें _chittorgarhnews_ ऐप
नीचे दिए गए लिंक पर एक क्लिक कर डाउनलोड करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.traffictail.chittorgarhnews

अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करें।
https://twitter.com/ChittorgarhNew2?s=09

और भी खबरों के लिए अभी_Visit करें: https://chittorgarhnews.in_ /

यूट्यूब पर चित्तौड़गढ़ की खास खबरों के वीडियो देखने के लिए हमारा चैनल अभी सब्सक्राइब करें।
https://youtube.com/@chittorgarhnews2014

फेसबुक पेज फॉलो कर पढ़े चित्तौड़गढ़ की खबरें।

https://www.facebook.com/chittorgarhnews?mibextid=ZbWKwL

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *