नर्सिंग कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

चित्तौड़गढ़। जिला चिकित्सालय के समस्त नर्सिंग कमिर्यों ने राजस्थान नर्सेज सयुंक्त संघर्ष समिति के बेैनत तलेे चिकित्सालय के पीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पीएमओ की हठ धर्मिता और चिकित्सालय में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। साथ ही मांगों को नहीं मानने पर आगामी 18 सितम्बर से जिला स्तर पर सभी सेवाओं को बाधित करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय भी लिया गया।
समस्त नर्सिंग कर्मी पीएमओ और प्रशासन को अवगत कराने के बाद गत माह की 25 तारीख को प्रदेश स्तरीय धरने में शामिल होने के लिए जयपुर गए थे और वहां से आने के पश्चात पीएमओ की ओर से उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किए गए थे, जिससे नर्सिंग कर्मियो में रोष व्याप्त है। इसके अलावा पीएमओ द्वारा लगातार नर्सिंग कर्मियो को बिना किसी कारण परेशान किया जा रहा है, जिसका नर्सिंग कर्मी विरोध प्रकट कर रहे है। इसी के विरोध में जारी किए गए नोटिस को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने सहित नर्सिंग अधीक्षक के पदों को भरने और सेवा निवृत कार्मिकों को हटाने की मांग की गई। समस्त नर्सिंग कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मांगे नहीं मानने पर नर्सिंग कर्मियो ने 18 सितंबर से जिले के समस्त नर्सिंग कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
*भाजपा वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी: विधायक आक्या – Chittorgarh News*
भाजपा वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी: विधायक आक्या
*टोल नाका कर्मीयों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*
टोल नाका कर्मीयों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
*सरकार रिपीट हुई तो भदेसर में बनेगा कॉलेज व उपजिला अस्पताल: राज्यमंत्री जाड़ावत – Chittorgarh News*
सरकार रिपीट हुई तो भदेसर में बनेगा कॉलेज व उपजिला अस्पताल: राज्यमंत्री जाड़ावत
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






