नेतावल महाराज में श्रद्धा और गौरव के साथ मनाई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

SHARE:

Maharana Pratap’s 486th birth anniversary celebrated with reverence and pride at Netaval Maharaj.

चित्तौड़गढ़, 18 जून। ग्राम नेतावल महाराज में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़, उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन, इतिहास प्रेमी और ग्रामीण शामिल हुए।

समारोह का आयोजन महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थल पर किया गया, जिसकी स्थापना गत वर्ष पूर्व सरपंच राजदीप सिंह के प्रयासों से हुई थी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति, सर्वधर्म सम्मान और महिला सम्मान के आदर्शों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश रामचंद्र सिंह झाला ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वतंत्रता, न्याय और जनकल्याण के महान प्रतीक थे। वहीं पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने उनके संघर्ष और मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख किया। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय गांधी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए समाजसेवा की भावना को अपनाने का आह्वान किया।

इतिहासविद् प्रेम सिंह मदारा एवं लोकेंद्र सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन और सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से विचार रखे। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक पाग, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, महिला सम्मान एवं सर्वधर्म सद्भाव के संकल्प के साथ हुआ।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment