211 kg opium, dodachura and Scorpio car seized, two smugglers arrested

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 211 किलो अफीम डोडाचूरा बरामद
चित्तौड़गढ़, 13 जून। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 211 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा, 7 किलोग्राम मिलावटी पदार्थ तथा एक स्कॉर्पियो कार जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिलेभर में मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी हरजी लाल के निर्देशन में कपासन थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस को मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को सिंहपुर गांव स्थित एक नोहरे पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मुकेश आचार्य के नोहरे से 211 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा तथा करीब 7 किलोग्राम डोडाचूरा में मिलावट करने वाला पदार्थ बरामद किया गया। इसके अलावा मादक पदार्थ के परिवहन में उपयोग की जा रही स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया गया।
मौके पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ एवं वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश आचार्य (31) पुत्र जगदीश चंद्र आचार्य निवासी सिंहपुर तथा चेतन उर्फ कालू (28) पुत्र नरेन्द्र उर्फ किशोर टेलर निवासी सिंहपुर, थाना कपासन के रूप में हुई है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच कपासन थानाधिकारी सुनील शर्मा को सौंपी है। मामले में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जब्त डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
यह खबरें भी पढ़ें…
ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों से आमजन को राहत, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान
40 फीट गहरे कुएं से राष्ट्रीय पक्षी मोर का सफल रेस्क्यू, घंटों चले अभियान के बाद बचाई जान
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






