PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दो अलग-अलग कार्यवाही में एमडीएमए व गांजा बरामद, दो गिरफ्तार - Chittorgarh News

दो अलग-अलग कार्यवाही में एमडीएमए व गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

SHARE:

MDMA and marijuana recovered in two separate operations, two arrested

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ एवं निकुम्भ थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

मंगलवाड़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 2.50 ग्राम एमडीएमए पाउडर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त की,

वहीं निकुम्भ थाना पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 45 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थाना मंगलवाड़ एवं थाना निकुम्भ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

मंगलवाड़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बेलेनो कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 2.50 ग्राम अवैध एमडीएमए पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी पवन पिता डालचंद अहीर निवासी रावतपुरा थाना मंगलवाड़ को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त बेलेनो कार को जब्त किया।

जांच में कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मादक पदार्थ परिवहन करना पाया गया। डीएसटी टीम की सूचना पर निकुम्भ थाना पुलिस ने कस्बा निकुम्भ की नई आबादी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी हीरालाल पिता मोहनलाल मेनारिया निवासी निकुम्भ के कब्जे से 1 किलो 45 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *