ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई

Begun police freeze illegal assets worth ₹50 lakh; tighten the noose on a drug smuggler.
चित्तौड़गढ़, 7 जून। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत पुलिस ने लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगूं थाना क्षेत्र के एक तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति को फ्रीज कराया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन एवं डीएसपी बेगूं अंजली सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
जांच में सामने आया कि बेगूं थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरिया निवासी बालकिशन धाकड़ के खिलाफ हरियाणा के अम्बाला स्थित नागल थाना तथा बेगूं थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। जांच के दौरान आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति में ग्राम रामपुरिया स्थित खसरा नंबर 669 पर निर्मित मकान एवं एक ट्रैक्टर चिन्हित किया गया।
इन संपत्तियों को फ्रीज करने के लिए 6 मई 2026 को सक्षम प्राधिकारी, एडमिनिस्ट्रेटर SAFEM (FOPA) एवं NDPS Act, नई दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया था। सुनवाई के बाद भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी ने मकान एवं ट्रैक्टर को स्थायी रूप से फ्रीज करने का आदेश जारी किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों संपत्तियों को फ्रीज कर दिया। इनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पारसोली थाना पुलिस ने एक तस्कर की करीब 50 लाख रुपये तथा निकुंभ थाना पुलिस ने एक अन्य तस्कर की लगभग 1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां फ्रीज करवाई थीं।
इस कार्रवाई में बेगूं थानाधिकारी कमलचंद मीणा, एएसआई हीरालाल, गीतालाल, हेड कांस्टेबल भगवानलाल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन 94604-25643 पर दें।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







