Invitation extended to Lok Sabha Speaker Om Birla for the 21st Kalyan Mahakumbh.

निम्बाहेड़ा, 7 जून। श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होने वाले 21वें कल्याण महाकुंभ के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया गया। वेदपीठ एवं श्री कल्लाजी मंदिर न्यास के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कोटा स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर महाकुंभ में पधारने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय परंपरा के अनुरूप लोकसभा अध्यक्ष का तुलसी माला पहनाकर, उपरना एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया तथा उन्हें अष्टदिवसीय कल्याण महाकुंभ का निमंत्रण पत्र भेंट किया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महाकुंभ के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसमें देशभर से संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। महाकुंभ के दौरान यज्ञ, धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, भजन संध्या एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समय एवं कार्यक्रम की अनुकूलता के अनुसार महाकुंभ में शामिल होने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा स्थापित श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया।
इस अवसर पर मंदिर एवं वेदपीठ से जुड़े पदाधिकारियों ने महाकुंभ की तैयारियों एवं विभिन्न धार्मिक गतिविधियों की जानकारी भी दी। वहीं, निम्बाहेड़ा विधायक चंद कृपलानी ने भी लोकसभा अध्यक्ष से कल्याणनगरी पधारने का आग्रह करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को प्रेरणा मिलेगी।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







