साइकिल रैली और योग के साथ चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दिया फिटनेस का संदेश

SHARE:

Chittorgarh Police conveyed a message of fitness through a bicycle rally and yoga.

चित्तौड़गढ़, 7 जून। फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा रविवार सुबह “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम एवं योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना कर किया।

सुभाष चौक से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक निकाली गई साइकिल रैली में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद स्टेडियम में योग, रोप स्किपिंग एवं अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आमजन के साथ साइकिल चलाकर एवं योगाभ्यास में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में चित्तौड़गढ़ पुलिस ने सभी प्रतिभागियों, युवाओं और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment