PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर ओछड़ी में भव्य कार्यक्रम - Chittorgarh News

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर ओछड़ी में भव्य कार्यक्रम

SHARE:

Grand function organised in Ochri on the 47th foundation day of BJP

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पार्टी के इतिहास और जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष को याद करते हुए संगठन की मजबूती में उनके योगदान को सराहा। विधायक अर्जुनलाल जीनगर व चन्द्रभान सिंह आक्या ने भी संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों और संगठन की ताकत पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *