Participation of social organizations is necessary to make Chittor clean and beautiful – District Collector

चित्तौड़गढ़। म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए जनभागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला परिषद सभागार में सामाजिक संगठनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर आलोक रंजन ने की। बैठक में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि चित्तौड़गढ़ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। “म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान के माध्यम से दुर्ग क्षेत्र, धार्मिक स्थलों, शहर की सड़कों तथा नदियों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए सामाजिक संगठनों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र के पांडल पोल, झरनेश्वर महादेव सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के साथ-साथ शहर की नदियों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। जिला कलक्टर ने कहा कि किसी भी शहर की स्वच्छता केवल प्रशासन के प्रयासों से संभव नहीं होती, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक होती है। जब प्रशासन और सामाजिक संगठन मिलकर कार्य करते हैं तो ऐसे अभियान निश्चित रूप से सफल होते हैं और शहर की सुंदरता में भी निरंतर वृद्धि होती है। बैठक में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को जिला कलक्टर आलोक रंजन ने “म्हारो पावन चित्तौड़” स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, प्रशिक्षु आईएएस एंव आयुक्त रविन्द्र मेघवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, नगर परिषद के अधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






