जैन श्वेतांबर सोशल प्रताप ग्रुप का होली मिलन समारोह संपन्न

SHARE:

Holi Milan celebration of Jain Shwetambar Social Pratap Group concluded.

चित्तौड़गढ़ 2 मार्च। जैन श्वेतांबर सोशल प्रताप ग्रुप चित्तौड़गढ़ का रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।

महामंत्री अनीता सुशील बाबेल ने बताया कि चित्तौड़गढ़ इकाई के प्रताप ग्रुप की तरफ से अध्यक्ष अनीता संदीप भडक्तिया की अध्यक्षता में चित्तौड़ किले पर स्थित राणा रतन सिंह महल में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संस्थापक विनीता सुनील लोढ़ा और पूर्व अध्यक्ष रेखा अमीश गिलुंडिया का संस्था द्वारा स्वागत किया गया। मिलन समारोह में सम्मिलित रहे ग्रुप के 20 कपल सदस्यों को विकास सैनी द्वारा जुंबा कराया गया। इसके बाद सीमा सुनील, नगीना राकेश, सीमा कमलेश, रेखा मुकेश द्वारा गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। संचालन सरोज मोखम सिंह नाहर ने किया। आउट डोर गेम दिशा पोखरना, दिव्या राजीव, स्नेहा अमित जैन ने खिलाए। ग्रुप के सभी मेंबर ने अलग-अलग व्यवस्थाएं संभाली। जीव दया और मानव सेवा में बंदर को गाजर और हरी सब्जियां खिलाई गई। कार्यक्रम के पश्चात अंगुरबाला प्रेम, प्रमिला राकेश, आशा नरेंद्र ने अल्पाहार की व्यवस्था की। दिलखुश खेरोदिया, सोनिया लोकेश जैन, लीना आशीष कुदाल, अरविंद सांखला, सुरभि कड़ावत सहित सभी मेंबर्स आनन्द उठाया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *