अवैध गांजा तस्करी में वाहन मालिक गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

SHARE:

Vehicle owner arrested for illegal ganja smuggling, sent to judicial custody

चित्तौड़गढ़, 26 फरवरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंगलवाड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में वांछित वाहन मालिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 7 जनवरी 2026 को नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल से 1 किलो 375 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में प्रयुक्त वाहन के मालिक की तलाश जारी थी।
पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह व डीएसपी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जांच के बाद 59 वर्षीय कन्हैयालाल लौहार निवासी जुना बाजार, थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *