70 किलो प्रतिबंधित सामग्री जब्त, 5 हजार रुपए के चालान वसूले

SHARE:

न्यू क्लॉथ मार्केट–सुभाष चौक में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई

70 kg of contraband seized, challans worth Rs 5,000 collected

चित्तौड़गढ़, 20 फरवरी। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार नगर परिषद द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। नगर परिषद प्रशासक कैलाश गुर्जर तथा आयुक्त कृष्णगोपाल माली के मार्गदर्शन में शुक्रवार को न्यू क्लॉथ मार्केट–सुभाष चौक क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान करीब 70 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यापारियों से ₹4000 का चालान वसूला गया।

निरीक्षण के समय वार्ड जमादार द्वारा खुले में कचरा डालते हुए एक दुकानदार का वीडियो एवं फोटो प्रमाण प्रस्तुत किए जाने पर संबंधित व्यापारी के विरुद्ध अतिरिक्त ₹1000 का चालान भी किया गया।

अधिकारियों ने व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने तथा स्वच्छता नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने की समझाइश दी। साथ ही भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अभियान के दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सूरज घावरी एवं स्वास्थ्य निरीक्षक सत्यनारायण बेनीवाल सहित टीम मौजूद रही।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *