पतंग के चाइनीज मांझे में फंसा दुर्लभ बार्न उल्लू, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

चित्तौड़गढ़। शहर के किला रोड क्षेत्र में सोमवार को पतंग के चाइनीज मांझे में फंसा एक दुर्लभ बार्न उल्लू लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया। करीब 50 फीट ऊंचे पेड़ पर यह उल्लू तेज धार वाले चाइनीज धागे में बुरी तरह उलझा हुआ था। पेड़ के आसपास खुले बिजली तार लटक रहे थे, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।
मौके की सूचना मिलने पर वन विभाग तथा वन्यजीव प्रेमियों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग और फायर डिपार्टमेंट को भी बुलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई और फायर डिपार्टमेंट की ऑटोमैटिक लैडर की सहायता ली गई।
वन्यजीव प्रेमी मुबारिक खान ने ऊंचाई पर चढ़कर सूझबूझ से चाइनीज धागा काटा। नीचे मौजूद टीम ने सुरक्षा जाल बिछाया हुआ था। इसी दौरान पीयूष कांबले ने तत्परता दिखाते हुए उल्लू को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उल्लू के शरीर से लिपटे धागों को सावधानीपूर्वक हटाया गया।
वन विभाग द्वारा प्राथमिक निरीक्षण के बाद उल्लू को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जहां उसने कुछ ही क्षणों में उड़ान भर ली। यह रेस्क्यू अभियान टीमवर्क और साहस का उदाहरण बना। घटना ने एक बार फिर यह चेतावनी दी है कि चाइनीज मांझा न केवल इंसानों बल्कि बेजुबान पक्षियों और वन्यजीवों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






